कांग्रेसियों ने मनाया पूर्व सांसद राहुल गांधी का जन्मदिन, केक काटकर की लंबी उम्र की कामना


गाजीपुर। कांग्रेस नेता व पूर्व सांसद राहुल गांधी का जन्मदिन सोमवार को यूथ कांग्रेस ने धूमधाम से मनाया। इस दौरान जिलाध्यक्ष सुधांशु तिवारी के नेतृत्व में उनके भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर पद यात्रा की गई। शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पदयात्रा कचहरी स्थित सरजू पाण्डेय पार्क पहुंची। जहां केक काट कर राहुल गांधी के दीर्घायु होने की कामना की गई। इस मौके पर प्रदेश महासचिव दीवांशु पांडे अंशु, जावेद आलम, सम्मू शिकारी, अनिल यादव, सोनू यादव, अंकित यादव बिट्टू, अभय कुमार, धर्मेंद्र कुमार, गजराज, स्वतंत्र पांडे, आरिफ चौहान, किशन चौहान, सुनील राम, डॉ मार्कंडेय सिंह, संदीप विश्वकर्मा, हामिद अली, राजेश, रितेश पांडे, ओम प्रकाश, शंभू कुशवाहा, रिंकू, रविकांत राय, रईस अहमद, इस्लाम मारा, राजेश गुप्ता, आशुतोष गुप्ता आदि रहे।
अन्य समाचार
फेसबुक पेज