ननिहाल में आई किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम





बिरनो। क्षेत्र के बिरनो में अपने ननिहाल में रह रही किशोरी ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसके बाद हड़कंप मच गया। परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मूलतः सरायलखंसी के बबुआपुर निवासिनी श्वेता कुमारी 16 पुत्री सुरेश करीब 3 माह पूर्व अपने परिजनों से जिद करके नाना रामनगीना राम के घर बिरनो में आई थी। इस बीच उसने घर के सारे काम करने के बाद सभी को खाना खिलाया और छत पर बने कमरे में चली गई। जब काफी देर तक वो नहीं आई तो परिजन पहुंचे। वहां खिड़की देखने पर वो कुंडी में फंदे पर लटकी थी। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< निकाय चुनाव के पूर्व सैदपुर में भारी पुलिस बल ने बाइक से किया फ्लैग मार्च, लोगों को दिया निर्देश
दादा साहब परिसर में हुई रोजा इफ्तार पार्टी >>