ऐसा शातिर तस्कर, टमाटर बेचने की आड़ में कर रहा था व्हिस्की की तस्करी, करीब 700 लीटर शराब संग गिरफ्तार





करण्डा। स्थानीय पुलिस व स्वाट सर्विलांस टीम को बड़ी सफलता मिली है, पुलिस ने व्हिस्की की तस्करी कर रहे एक तस्कर को दीनापुर चट्टी से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 80 पेटियों में कुल 3 लाख 22 हजार कीमत की कुल 691 लीटर अवैध व्हिस्की बरामद किया। टीम को सूचना मिली कि एक पिकअप में शराब ले जाई जा रही है, टीम ने जांच शुरू की। इस बीच पिकअप गुजरी, उसमें टमाटर लदे थे। उस पर नंबर भी फर्जी लिखा गया था। बारीकी से चेक करने पर उसमें से अवैध व्हिस्की बरामद हुई। तस्कर ने बताया कि वो इसे जमानियां के रास्ते बिहार ले जा रहा था। उसने अपना नाम अशोक कुमार पुत्र खजान निवासी सुखदेवपुर हापुड़ बताया। जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< भाजपा अनुसूचित मोर्चा के कार्यसमिति की हुई बैठक, सरकार के कार्यों पर हुई चर्चा
ब्लॉक मुख्यालय का मनरेगा मजदूरों ने किया घेराव, प्रधान व प्रधान पति पर लगाए गम्भीर आरोप >>