निःशुल्क महिला नसबंदी का हुआ आयोजन, 60 से अधिक महिलाओं की हुई नसबंदी





सैदपुर। शासन की मंशा पर सैदपुर कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर वृहद निःशुल्क महिला नसबंदी का आयोजन किया गया। जहां पर आसपास के कई गांवों से करीब 100 महिलाएं पहुंचीं। जिसमें से सैदपुर व देवकली की करीब 60 से अधिक महिलाओं की सफल नसबंदी की गई। सीएचसी में सैदपुर समेत देवकली ब्लॉक के सम्बंधित गांवों की महिलाओं ने पंजीकरण कराया, जिसके बाद उनकी सफल नसबन्दी की गई। इस दौरान सर्जन डॉ शैलेंद्र मौर्य ने सहयोगियों संग सभी की सफल नसबंदी की। महिलाओं को निःशुल्क दवाएं व एम्बुलेंस आदि की सुविधाएं दी गयी।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< हिंदू एकता सेवा संघ की हुई बैठक, सुरजीत सिंह बने जिलाध्यक्ष
सैदपुर तहसील के 6 लेखपाल एक साथ हुए सेवानिवृत्त, एसडीएम व लेखपालों ने किया सम्मानित >>