गाजीपुर : जिले की महिला तीरंदाज ने रोशन किया नाम, तीरंदाजी के चलते बीएसएफ में हुआ चयन





गाजीपुर। जिले की एक महिला तीरंदाज की प्रतिभा की बदौलत उसका चयन बीएसएफ में हुआ है। जिसके बाद जिले में हर्ष का माहौल है। जमानियां के बरूईन निवासिनी तीरंदाज अमीषा चौरसिया पुत्री अशोक चौरसिया ने तीरंदाजी में कई राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर पर खेलों के चयन व राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। जिसके बाद अमीषा का चयन बीएसएफ में किया गया है। इस उपलब्धि पर अमीषा ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि ये मेरे लिए सपना सच होने जैसा है। मैं हमेशा से देश की सेवा करना चाहता थी और अब मुझे खेल के साथ ये अवसर भी मिल रहा है। इसके लिए उन्होंने परिवार, कोच और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया। सचिव नंदू दुबे व सतीश दुबे ने बधाई दी है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< सादात : नगर के कई वार्डों में जलजमाव की समस्या ने लिया नारकीय रूप, सार्वजनिक रास्तों पर सड़ांध से गुजरना हुआ मुहाल
सैदपुर : जान देने की नीयत से गंगा पुल से कूदी बहनों में 1 की मौत, प्रेम प्रसंग में जान देने का सामने आ रहा मामला >>