हिंदू एकता सेवा संघ की हुई बैठक, सुरजीत सिंह बने जिलाध्यक्ष


जखनियां। हिंदू एकता सेवा संघ की बैठक कस्बा स्थित शिव मंदिर पर की गयी। जिसमें संगठन को मजबूत बनाने को लेकर चर्चा की गई। कहा कि ये संगठन आज हिंदुत्व की विचारधारा लेकर चल रहा है। इस दौरान मीरपुर निवासी सुरजीत सिंह को जिलाध्यक्ष मनोनीत कर परिचय पत्र भी जारी किया गया। कहा कि ये संगठन सिर्फ हिंदुत्व व हिंदू धर्म ग्रंथों का प्रचार प्रसार एवं मानव समाज कल्याण का कार्य करता है। कार्यकर्ताओं से कहा कि संगठन राष्ट्र विरोधी, संविधान विरोधी, हिंदुत्व विरोधी व किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्यों में लिप्त पाए जाने पर आपको बिना नोटिस दिए पद से निष्कासित भी कर सकता है। इस मौके पर शशिकांत सिंह, पीयूष पांडे, विपिन सिंह, सुधाकर पांडे, अच्छेलाल, मनोज कुमार आदि रहे।
अन्य समाचार
फेसबुक पेज