नंदगंज : टिटनेस व डिप्थीरिया से बचाव के लिए स्कूल व कॉलेज में चलाया गया टीकाकरण अभियान


नंदगंज। प्रदेश सरकार द्वारा बीते 24 से आगामी 10 मई तक विश्व टीकाकरण दिवस अभियान चलाया जा रहा है। जिसका उद्देश्य लोगों को संक्रामक रोगों से बचाना और उत्तम स्वास्थ्य हेतु टीकाकरण हेतु जागरूक करना है। जिसमें टिटनेस एवं डिप्थीरिया से बचाव के लिए टीकाकरण किया जाएगा। शासन के इस अभियान के तहत शुक्रवार को शहीद स्मारक इंटर कॉलेज और पीएस नंदगंज के प्रांगण में उपस्थित छात्र-छात्राओं को टीका लगाया गया। इस अभियान को सफल बनाने के लिए नंदगंज स्वास्थ्य विभाग से एएनएम नाज़नीन बेगम, आशा किरन शर्मा, आशा प्रतिभा गुप्ता, गायत्री शर्मा आदि ने उपस्थित होकर अभियान को सफल बनाया। वहीं प्रधानाचार्य उदय राज व प्रधानाध्यापक विश्वनाथ प्रताप सिंह ने छात्रों को टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित किया।
अन्य समाचार
फेसबुक पेज