उम्रकैद की सजा काट रहे पूर्व ब्लॉक प्रमुख सच्चेलाल यादव की हुई जमानत, बाहर आने के बाद गरीबों में बांटा कंबल





देवकली। हत्या के मामले में गाजीपुर के जिला जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे देवकली के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सच्चेलाल यादव जमानत पर जेल से बाहर पहुंचे और बाहर आते ही गरीबों में कंबल आदि का वितरण किया। जेल से आने के बाद उन्होंने गरीबों में कम्बल वितरित करते हुए कहा कि गरीब व असहाय लोगों की सेवा करना एक पुनीत कार्य है। इस कार्य में समाजसेवी संगठनों व जनप्रतिनिधियों को बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए। इस दौरान उन्होंने सैकड़ों कंबल वितरित किया। इसके बाद ब्लॉक परिसर में ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को सम्मानित किया। इस मौके पर सपा नेता देवराज सिंह ठाकुर, ग्राम प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष फेकन यादव, रामअवध यादव, अशोक चौहान, उदयनाथ चौबे, सत्येन्द्र यादव, जीतू चौहान, राममूरत यादव, जोखन चौहान, उपेन्द्र लाल यादव, खण्ड विकास अधिकारी शिशिर वर्मा, एडीओ पंचायत गंगासागर कुशवाहा आदि रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< 20 को गाजीपुर आएंगे भाजपा अध्यक्ष, जेपी नड्डा के कार्यक्रम की तैयारियां जांचने पहुंची भाजपाईयों की टीम
अंधता निवारण के तहत सैदपुर सीएचसी में लगा शिविर, 7 के आंखों की लौटी रोशनी >>