संविधान दिवस पर सर्वदलीय समिति ने लिया निर्णय, जन-जन को संविधान से अवगत कराएगी समिति





जखनियां। संविधान दिवस के मौके पर स्थानीय सर्वदलीय कार्यालय पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्ष देवनारायण सिंह ने कहा कि संविधान दिवस पर निर्णय लिया गया है कि समिति द्वारा संविधान की रक्षा व इसे जानने के लिए जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को संविधान के बारे में बताया जाएगा। कहा कि 26 नवंबर 1949 को हमारा संविधान पूर्ण रूप से देश में लागू करने के लिए संविधान समिति के सुपुर्द कर दिया गया। कहा किसी भी देश का संविधान उसकी सबसे महत्वपूर्ण पूंजी होती है। उसी के आधार पर देश का पहिया चलता है, सरकारें चलती हैं। कहा कि संविधान ने देश को हर तरह की व्यवस्था दी है जो कई देशों में देखने को नहीं मिलती। इस मौके पर सर्वानंद चौबे, रामरतन राम, राजेंद्र पांडे, रामकिशन चौहान, महेंद्र चौहान, अमित कुमार पांडे, सुमित कुमार पांडे, मिट्ठू कुशवाहा, राममूर्ति कुशवाहा, मोहन राजभर आदि रहे। संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव बृजेश कुमार गौतम ने किया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ. विजय यादव ने किया कान्हा गोशाला का उद्घाटन, ग्रामीणों से की अपील
शादी में गए युवक को पुरानी रंजिश में मनबढ़ ने मारी गोलियां, सिर व जांघ को घायल करते हुए निकल गई गोली >>