बूथ संरचना पर भाजपा ने की बैठक, एकात्मवादी को दी श्रद्धांजलि



देवकली, गाजीपुर। क्षेत्र के देवकली में मंगलवार को भाजपा देवकली मंडल की बैठक का आयोजन किया गया।



इस दौरान 110 बूथों की संरचना और संयोजन पर विस्तृत चर्चा की गई। मंडल अध्यक्ष तेरसू यादव ने सभी बूथ प्रमुखों को पार्टी के दिशा निर्देश से अवगत कराते हुए चुनावी रणनीति पर भी चर्चा की। बैठक का संचालन करते हुये प्रवीण त्रिपाठी ने एकात्मवाद के प्रवर्तक पं. दीनदयाल उपाध्याय की 98वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डाला। इसके पश्चात पूर्व विधायक शिवपूजन राम ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनकी लिखी कविताओं का भी पाठ किया। इस मौके पर दयाशंकर पाण्डेय, दिलीप गुप्ता, रवीन्द्र सिंह, रामलोचन, रामधार शास्त्री, अशोक कुशवाहा आदि मौजूद थे। अध्यक्षता भाजपा जिला उपाध्यक्ष देवव्रत चौबे ने किया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< करें योग....रहें निरोग, 1300 छात्रों को दिया प्रशिक्षण
तत्काल फार्म भरें पेंशनर वरना होगी ये परेशानी >>