जखनियां : पहले भाभा एटामिक में वैज्ञानिक बने, फिर इंडियन ऑयल में जेई और अब केंद्रीय प्रदूषण बोर्ड में हुआ आशुतोष का चयन, बढ़ाया मान





जखनियां। क्षेत्र के चक फातमा उर्फ बैरख गांव के आशुतोष कुमार भारती पुत्र सत्यनारायण राम का चयन केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में तकनीकी पर्यवेक्षक के रूप में हुआ है। उनके चयन के बाद क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। आशुतोष की शिक्षा गांव से प्राथमिक विद्यालय से शुरू होकर इंटर कॉलेज भुड़कुड़ा तक हुई। इसके बाद आईआरटी इलाहाबाद में सफलता के बाद इनका चयन भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर मुंबई में सहायक वैज्ञानिक व इंडियन ऑयल बरौनी रिफाइनरी में जूनियर इंजीनियर के पद पर हुआ। इसके बाद अब उनका चयन केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड दिल्ली में भी हुआ है। उन्होंने सभी को छोड़कर केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में तकनीकी पर्यवेक्षक पद पर कार्यभार ग्रहण किया है। आशुतोष ने सफलता का श्रेय पिता सत्यनारायण राम व माता मंती देवी को दिया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< मामूली विवाद में मनबढ़ पड़ोसी ने बीच-बचाव कर रहे युवक के पेट में मारा चाकू
विरासत वृक्षों को सहेजने में फेल हो रहा विभाग, उदासीनता के चलते जिले के कई शतायु वृक्ष हुए कागज से लापता >>