विधायक ने 81 करोड़ 79 लाख रूपए की लागत से हुए बाढ़ से बचाव कार्यों का किया लोकार्पण, किया जनता को समर्पित





जमानियां। स्थानीय विधायक सुनीता सिंह ने क्षेत्र के गंगा नदी के दाहिने तट जमानियां चक्का बांध पंप हाउस के डाउन स्ट्रीम में 25 करोड़ 19 लाख एवं बोल्डर पैचिंग में 56 करोड़ 60 लाख रूपए की लागत से हुए कटान निरोधक कार्यों का लोकार्पण कर क्षेत्रीय जनता को समर्पित किया। कहा कि बिना भेदभाव हर जाति हर वर्ग के लिए विगत पांच वर्षों में इस विधानसभा में जो कार्य हुए हैं, उसकी तुलना में भाजपा के वर्तमान पाँच वर्ष बहुत भारी हैं। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अवधेश सिंह, माया सिंह, सुनील गिरी, अरविंद सिंह, अनिल गुप्ता आदि रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< कीनाराम मठ पर सुंदरीकरण कार्यों का विधायक ने किया लोकार्पण, पीएम मोदी के लिए जिले भर में हुई पूजा अर्चना
सहकारी समिति पर यूरिया उपलब्ध लेकिन नहीं हो रहा वितरण, परेशान हाल किसान हुए आक्रोशित तो मिला ये बहाना >>