भाजपा अनुसूचित मोर्चा ने चलाया सदस्यता अभियान, विधायक का भाजपा में किया स्वागत


खानपुर। क्षेत्र के भीमापार में भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राजेश पासवान के नेतृत्व में सदस्यता अभियान चलाया गया। इस दौरान पदाधिकारियों ने समाजवादी पार्टी छोड़कर भाजपा में आये विधायक सुभाष पासी के निर्णय का स्वागत किया। कहा कि उनके नेतृत्व में जनपद के दलित समुदाय का विश्वास भाजपा पर बढ़ाने का काम किया जाएगा। बैठक में महिलाओं, युवतियों सहित बड़े पैमाने पर किसानों को पार्टी की सक्रिय राजनीति में मुखर होने के लिए सदस्यता दिलाने का कार्य किया गया। इस मौके पर तेज बहादुर सिंह, लालपरीखा पटवा, कमलेश सिंह, श्यामकुंवर मौर्य, अचल सिंह, महेंद्र सिंह, प्रिंस कुशवाहा, फैयाज अहमद आदि रहे।
अन्य समाचार
फेसबुक पेज