सादात : शिक्षा के गांधी कहे जाने वाले पूर्व शिक्षामंत्री की 9वीं पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि, मेधावियों को किया गया सम्मानित





सादात। समता इंटर कॉलेज और समता पीजी कॉलेज के संस्थापक एवं पूर्व शिक्षामंत्री स्व. कालीचरण यादव की 9वीं पुण्यतिथि शुक्रवार को कॉलेज परिसर में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। जहां शिक्षकों, अतिथियों और विद्यार्थियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य रामधनी शर्मा ने कहा कि पूर्वांचल में शिक्षा की अलख जगाने और वंचित वर्ग के उत्थान के लिए स्व. यादव का योगदान अतुलनीय रहा है। उनके इन्हीं जनकल्याणकारी कार्यों के कारण उन्हें ‘शिक्षा के गांधी’ के रूप में जाना जाता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उनके प्रयासों को हमेशा याद किया जाएगा। पूर्व प्राचार्य डॉ. कमलेश यादव और वर्तमान प्राचार्य डॉ. पीयूष वर्मा ने विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों से स्व. कालीचरण यादव के जीवन आदर्शों और सिद्धांतों से प्रेरणा लेकर समाज हित में कार्य करने का आह्वान किया। इसके बाद कॉलेज के दर्जनों विद्यार्थियों को शिक्षा, खेलकूद और विभिन्न रचनात्मक क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। छात्रा अंशु, रुचि यादव, साक्षी और अदिति सहित अन्य विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि डॉ. दिवाकर सिंह, सच्चेलाल यादव, डॉ. विंध्याचल यादव, सुदामा राम विश्वकर्मा, राम अवतार यादव, वंशराज यादव, श्यामा यादव आदि रहे। संचालन प्राचार्य डॉ. पीयूष वर्मा व आभार प्रबंधक इं. सभाजीत सिंह यादव तथा प्रधानाचार्य राजेश सिंह यादव ने ज्ञापित किया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< सैदपुर : मतदाता जागरूकता अभियान में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, निबंध और क्विज प्रतियोगिता के जरिए एसडीएम ने दी जानकारी
अनौनी : ट्रेन की चपेट में आने से मजदूर की मौत, छठ पर्व पर दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया >>