दुल्लहपुर : पिता की दुबई में नौकरी और इकलौता बेटा होने के गुरूर में बन गया नशे का लती, मंदिर में फंदा लगाकर दे दी जान





दुल्लहपुर। थानाक्षेत्र के तिरछी गांव स्थित डीह बाबा के मंदिर के अंदर युवक की बाइक के क्लच से लटकी हुई लाश मिली। जिसके बाद हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं घटना के बाद कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। गांव निवासी 21 वर्षीय संदीप चौहान पुत्र हरिकेश चौहान की मां चिंता देवी ने बताया कि बीती रात घर पर मछली खाने के बाद प्लास्टिक में भी मछली लेकर वो घर से निकल गया। इसके बाद पूर रात घर नहीं आया। सुबह लोग मंदिर की तरफ गए तो उसका शव फंदे से लटका हुआ था। ये देख हड़कंप मच गया। मौके पर भारी भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने बताया कि वो नशे का लती था। बताया कि पहले भी कई बार उसने फंदे पर लटकने का नाटक किया था। ऐसे में संभव है कि वो बीती रात भी नशे में लटकने का नाटक कर रहा हो लेकिन फंदा सच में लग गया। मृतक दो बहनों का इकलौता भाई था। इकलौते बेटे की मौत व राखी की थाली सूनी होने के बाद मां व बहनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक के पिता दुबई में काम करते हैं। इकलौता बेटा होने की वजह से परिजन उसे काफी मानते थे, जिससे वो मनबढ़ हो गया था।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< खानपुर : एक ही रात में राज्यमंत्री के 3 पड़ोसियों सहित 4 घरों का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, नवागत थानेदार को चोरों ने पेश की चुनौती
गहमर : सिर्फ 500 रूपए लेकर हजारों रूपए का गहना खरीदने पहुंचा बदमाश, डिब्बा लेकर भागते ही लोगों ने दौड़ाकर दबोचा >>