सैदपुर : कांशीराम जयंती को धूमधाम से मनाने के लिए हुई बसपा की बैठक, मंडल कोऑर्डिनेटर ने की अपील



सैदपुर। क्षेत्र के शेखपुर में बसपा पदाधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि मंडल कोऑर्डिनेटर विनोद बागड़ी पहुंचे और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कहा कि आगामी 15 मार्च को कांशीराम जयंती है। ऐसे में उक्त दिन पूरे क्षेत्र में जयंती मनाई जाए, ऐसा होना सभी पदाधिकारी सुनिश्चित करें। कहा कि पदाधिकारी गांवों में जाकर कार्यकर्ताओं के साथ इस आयोजन को कराएं और ग्रामीणों के बीच बसपा व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की नीतियों को साझा करें। कहा कि कांशीराम जयंती पूरे हर्षोल्लास के साथ पूरे क्षेत्र में मनाया जाएगा। बसपा प्रत्याशी रहे डॉ. उमेश सिंह के भाई विवेक सिंह ने कहा कि बाबा साहेब व उनके द्वारा लिखित संविधान के कारण ही आज ऊंच-नीच, छोटे-बड़े हर किसी को समाज में एक साथ बैठने का अधिकार मिला है। कहा कि बाबा साहेब की सोच को कांशीराम द्वारा ही तेजी से विस्तारित किया गया था। ऐसे में कांशीराम जयंती को ऐतिहासिक ढंग से मनाया जाएगा। इस मौके पर विस अध्यक्ष राजतिलक, सचिव संजीव उपाध्यक्ष, हर्ष देव मिश्रा, आयुष रत्न, रोहित पांडे, विमल सिंह, वीरेंद्र यादव, संतोष पाल, निठुरी यादव, रमेश प्रजापति, जितेंद्र मानव आदि रहे।