जमानियां : अंबेडकर पर की गई शाह की टिप्पणी से पीडीए समाज को पहुंचा है गहरा आघात, जल्द करें सत्ता से बेदखल : सपा जिलाध्यक्ष





जमानियां। सपा द्वारा चलाए जा रहे पीडीए कार्यक्रम के तहत बुधवार को क्षेत्र में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यकर्ताओं ने देश के संविधान और लोकतंत्र की रक्षा करने व अखिलेश यादव को पुनः प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि आज देश संकट के दौर से गुजर रहा है, लोकतंत्र और संविधान के मर्यादा की धज्जियां उड़ायी जा रही हैं, गरीबों, पिछड़ों का कोई पुरसाहाल करने वाला नहीं है, न कोई कानून व्यवस्था है न पुलिस का खौफ। सत्ता संरक्षित अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं, बेरोजगार नौजवान आत्महत्या कर रहे हैं, कमर तोड़ मंहगाई से जनता खून के आंसू रो रही है। वहीं इसके उलट भाजपा सरकार अपनी झूठी प्रशंसा करने में व्यस्त है। उन्होंने कहा कि अम्बेडकर साहब के संविधान के बदले वह देश पर अपने मन-विधान और नागपुर का संविधान थोपना चाहती है। जिसे सपा कत्तई बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने अमित शाह द्वारा अम्बेडकर साहब पर किये गये अभद्र टिप्पणी का जिक्र करते हुए कहा कि इस टिप्पणी से पूरे पीडीए समाज को गहरा आघात पहुंचा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के मन में जन्म काल से ही पिछड़ों, दलितों के प्रति नफरत और विद्वेष भरा पड़ा है। उन्होंने भाजपा को प्रभुत्ववादी ताकतों की जमात बताते हुए कहा कि प्रभुत्ववादी हमेशा अंबेडकर के खिलाफ रहे हैं और समय-समय पर उनके खिलाफ तिरस्कारपूर्ण बयान देते रहे हैं। कहा कि देशहित में जल्द से जल्द सत्ता से इन्हें बेदखल करना आवश्यक है। इस मौके पर श्रीराम यादव, प्रमोद यादव, तौकीर खां, अजय यादव, सैफ सिद्दिकी, काशीनाथ यादव, रामचीज यादव, पारस यादव, प्रदीप यादव, रामाश्रय यादव, कलीम खां, बसंत यादव, महेंद्र यादव, सरोज यादव, बब्लू यादव, ऋषू यादव आदि रहे। अध्यक्षता झिल्लू यादव व संचालन अशोक सिंह ने किया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< गाजीपुर : विवादित जमीन पर पेड़ों की कटाई व अवैध कब्जे को रूकवाने के लिए डीएम से लगाई गुहार, की मांग
जखनियां : भुड़कुड़ा के पीजी कॉलेज में बीपीएड परीक्षा में नकल कर रहा परीक्षार्थी रस्टीकेट >>