करंडा : महज 17 साल की गुंजन ने अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी पर ढाई घंटे रूककर बना दिया विश्व रिकार्ड, अब माउंट एवरेस्ट पर फहराएगी तिरंगा
![](uploadedPhoto/29619.jpg)
![](uploadedBanner/250.jpg)
करंडा। जिस उम्र में किशोरियां आईने के सामने खड़ी होकर खुद को संवारती हैं, अपने शौक पूरे करती हैं, उस उम्र में जिले की एक किशोरी हिमालय की एक चोटी को फतह करके पूरे गाजीपुर का नाम पूरे विश्व में रोशन कर रही है। करंडा के रेवसां गांव निवासिनी किसान राजदेव की महज 16 साल की बेटी गुंजन कुमारी बीते 19 नवंबर को करीब 3800 मीटर यानी करीब 12 हजार 500 फीट ऊंची केदारकंठा चोटी पर महज 3 घंटे में चढ़ गई। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में स्थित करीब 20 किलोमीटर लंबे हिमालय के इस केदारकंठा ट्रैक को पार करने के लिए ट्रैकर्स को आमतौर पर 3 से 4 दिन का समय लगता है। वहीं तेज ट्रैकर्स को भी इसे पार करने में एक से दो दिन का समय लग जाता है। लेकिन जिले की इस बेटी ने इस ट्रैक को सिर्फ 3 घंटे में पूरा कर दिया है। बता दें कि इसके पूर्व में भी गुंजन 17 हजार 907 फीट पर ऊंचाई पर स्थित माउंट मचोई पर चढ़ाई करके तिरंगा लहरा चुकी है। परिजनों की इकलौती बेटी गुंजन की इस उपलब्धि पर मां व पिता का नाज है। गुंजन नन्दगंज के श्री ठाकुर राम लक्ष्मण जानकी इंटर कालेज में 11वीं की छात्रा है। उसकी इस सफलता पर उसके सहपाठियों व शिक्षकों ने भी खुशी जताई और शुभकामनाएं दीं। गुंजन ने बताया कि बचपन से ही उसे पर्वतारोही बनने का शौक था। जिसके लिए उसने गूगल से देश के कई नामचीन पर्वतारोहियों का मोबाईल नंबर निकाला और उनसे बातचीत की। इसके बाद उनकी सलाह लेकर इसका प्रशिक्षण लेने की बात परिजनों से की। लेकिन पिछड़े गांव से आने वाले उसके गरीब परिजन अपनी इकलौती बेटी को इस मुश्किल शौक से दूर रखना चाहते थे। लेकिन बेटी के बुलंद हौसले व जिद के आगे आखिरकार वो झुक गए और उसे प्रशिक्षण पर भेजने के लिए तैयार हो गए। इसके बाद गुंजन ने जम्मू-कश्मीर स्थित जवाहर इंस्टीट्यूट ऑफ पहलगाम से पर्वतारोहण का प्राथमिक व आधुनिक प्रशिक्षण प्राप्त किया। इसके बाद उसने अपने पहले प्रयास में ही 17 हजार फीट से अधिक ऊंचे माउंट मचोई को फतह कर लिया। उसने बताया कि बताया कि मेघा परमार के दिशा निर्देश में वो चलती है। गुंजन ने बताया कि महज 16 साल की उम्र में उसने 26 जनवरी 2023 को अफ्रीका महाद्वीप के तंजानिया स्थित 19 हजार फीट से अधिक ऊंचे माउंट किलीमंजारो पर भी तिरंगा लहरा चुकी है। यही नहीं, माउंट किलीमंजारो स्थित 5895 मीटर ऊंचे उहुरू पीक पर 2 घंटा 30 मिनट तक रूककर उसने सबसे कम उम्र की पर्वतारोही द्वारा इतने अधिक समय तक रूकने का विश्व रिकार्ड भी बनाया है। जिसके लिए उसे हाई रेंज बुक वर्ल्ड ऑफ रिकार्ड द्वारा प्रमाणपत्र भी दिया गया है। जिसमें उल्लेख किया गया है कि बेहद दुरूह परिस्थितियों में भी गुंजन ने वहां ढाई घंटे का समय बिताया। गुंजन ने बताया कि उसका अगला पड़ाव दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा लहराना है। वहां तिरंगा लहराकर वो सबसे कम उम्र में एवरेस्ट फतह करने का विश्व रिकार्ड बनाना चाहती है। बहरियाबाद : अंतर्राज्यीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का होगा आयोजन, देश के कई राज्यों से हिस्सा लेने आएंगी टीमें बहरियाबाद। क्षेत्र के मदरसा बहरुल उलूम में शुक्रवार से हाफिज कप अंतर्राज्यीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। जिसका शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि विधायक ओमप्रकाश सिंह ने फीता काटकर व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर करेंगे। जानकारी देते हुए प्रबंध निदेशक अब्दुल वाजिद अंसारी ने बताया कि प्रतियोगिता में दिल्ली, देहरादून आर्मी, साईं हॉस्टल, बांदा हॉस्टल, एनईआर गोरखपुर, एनईआर वाराणसी, नेहरू क्लब आजमगढ़, बैरीडीह, कटौली, जालिम एंड कंपनी सहित करीब तीन दर्जन टीमें प्रतिभाग करेंगी। बताया कि इसका समापन एमएलसी आशुतोष सिन्हा करेंगे।