गाजीपुर : शासन द्वारा नियुक्तियों के बाद एक्टिव हुआ ये संगठन, चुनाव के बाद जयप्रकाश अध्यक्ष तो दीपक बने महामंत्री





ग़ाज़ीपुर। उत्तर प्रदेश परिवार कल्याण सांख्यिकी सेवा संघ का वार्षिक चुनाव जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में कराया गया। जिसमें सर्वसम्मति से जयप्रकाश सिंह को अध्यक्ष और दीपक सिंह को महामंत्री चुना गया। इसके बाद नवनियुक्त अध्यक्ष ने अपनी नई कार्यकारिणी की भी घोषणा की। उनकी कार्यकारिणी में पूजा सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अनुराग रघुवंशी उपाध्यक्ष, मुनाजिर संयुक्त मंत्री, योगेंद्र सिंह कोषाध्यक्ष और वैभव कुमार को ऑडिटर चुना गया। वहीं उदयभान सिंह और निरंजन प्रसाद चौधरी पूर्व की तरह संरक्षक के रूप में काम करते रहेंगे। चुनाव के पश्चात सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इसके बाद एसीएमओ डॉ. जेएन सिंह ने सभी को प्रमाणपत्र दिया। बता दें कि जिले में बीते कई सालों से उत्तर प्रदेश परिवार कल्याण सांख्यिकी सेवा संघ का संचालन किया जा रहा है। लेकिन बीते काफी दिनों से सदस्यों की कमी के चलते उदयभान सिंह की देखरेख में किसी तरह से संचालित किया जा रहा था। बीते दिनों शासन द्वारा जिले में करीब 16 शोध अधिकारियों की नियुक्ति की गई। जिसके बाद अब यह संगठन एक बार फिर से एक्टिव मोड में आ गया है। इस मौके पर एनएचएम प्रभारी डॉ मनोज सिंह, एसीएमओ डॉ शिशिर शैलेश, जिला मलेरिया अधिकारी मनोज कुमार, कुष्ठ रोग प्रभारी डॉ रामकुमार, राघवेंद्र सिंह, रविशंकर, इशांक श्रीवास्तव आदि रहे। संचालन आलोक राय ने किया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< नंदगंज : हाईवे के खूनी कट पर एक ही बाइक पर बैठ फर्राटा भर रहे 4 सवारों को पिकअप ने मारी टक्कर, चचेरे भाइयों की मौत, मां व दुधमुंही घायल
गाजीपुर : सड़क दुर्घटना में पत्रकार की मौत के बाद पत्रकारों में शोक का माहौल >>