जखनियां : महिला स्वयंसेवी सहायता समूह बनाने के नाम पर महिला के खाते से 20 हजार की ठगी, खुद को फाइनेंस कंपनी का बताकर की ठगी





जखनियां। शादियाबाद थानाक्षेत्र के चकमहताब गांव में ठगों के गिरोह के दो शातिर ठगों ने गांव में स्वयंसेवी महिला समूह बनाने के नाम पर महिला के खाते से दो बार में 20 हजार रूपए निकाल लिए। जिसके बाद पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की है। गांव में दो शातिर ठग पहुंचे और उन्होंने महिलाओं को जुटाकर कहा कि वो सादात बाजार स्थित कमल फाइनेंस कंपनी से आए हैं और वो महिला स्वयंसेवी सहायता समूह बनाते हैं और महिलाओं का समूह के तहत खाता खोलकर योजना का लाभ देते हैं। जिसके बाद महिलाएं उनके झांसे में आ गईं और उन्होंने समूह बनाने के लिए सभी से दोनों उंगलियों के निशान, आधार कार्ड, बैंक पास की छाया प्रति, फोटो आदि लेकर चले गए। इसके बाद उन्होंने उन महिलाओं में शामिल गांव निवासिनी रिंकू देवी पत्नी मनोज के यूनियन बैंक के खाते से दो बार में 10-10 हजार रूपए करके कुल 20 हजार रूपए निकाल लिया। जैसे ही उसके मोबाइल पर 10-01 हजार रूपए कटने का मैसेज आया तो महिला का माथा ठनका। पता चला कि रूपए को गांव के ही फिनो बैंक संचालक से निकाला गया था। जिसके बाद पीड़िता ने फौरन खाते को बंद कराया। घटना के बाद जब सभी महिलाओं को जानकारी हुई तो उनमें हड़कंप मच गया। बता दें कि ठग अब इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< जंगीपुर : हरियाणा से शराब लाकर बिहार में बेचने वाले सगे भाई समेत 4 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 4 लाख कीमत की 380 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
जमानियां : गंगा में नहाने के दौरान डूब रहे अधेड़ को लोगों ने बचाया, गंभीर हाल में जिला अस्पताल रेफर >>