सपा के जुझारू नेता रहे स्व अर्जुन राय की दूसरी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देने पिपनार पहुंचे सपा प्रदेश अध्यक्ष





सादात। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने शुक्रवार को पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष स्व. अर्जुन राय की दूसरी पुण्यतिथि पर पिपनार में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल होकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा करते हुए संगठन हित में किए गए उनके कार्यों को याद किया। सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि स्व. अर्जुन राय ने पूरी लगन के साथ संगठन से जुड़े कार्य करते हुए संसाधन के अभाव के बावजूद पार्टी के प्रत्येक कार्यक्रम में अपनी मौजूदगी दर्ज कराते हुए पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया। उनकी कर्मठता और संगठनात्मक कार्यों की जितनी भी सराहना की जाय, वह काम ही होगी। अपने पिता को श्रद्धांजलि देते हुए पार्टी के जिला सचिव एवं कार्यक्रम के आयोजक आजाद राय ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, विधायक डा. वीरेन्द्र यादव, अंकित भारती, मन्नू अंसारी, रामधारी यादव, डा. नन्हकू यादव, सपा शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष कमलेश यादव भानू, प्रदेश सचिव संजय यादव, सपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डा. विजय बहादुर यादव, सुदर्शन यादव, सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव अब्दुल वाजिद अंसारी, रमेश यादव, लालजी यादव, राहुल यादव आदि मौजूद रहे। वहां से प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने सपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डा. विजय बहादुर यादव के आवास पर पहुंचकर बीते दिनों उनकी माता कुसुम देवी निधन पर शोक प्रकट करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया। यहां पर अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव अब्दुल वाजिद अंसारी पप्पू ने प्रदेश अध्यक्ष को श्रीराम जन्मभूमि का प्रतीक चिह्न भेंट किया। वहीं पार्टी के शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष कमलेश यादव भानू और प्रदेश सचिव संजय यादव पप्पू ने भारत की राज व्यवस्था शीर्षक का पुस्तक भेंट किया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< सैदपुर व जखनियां में मनाया गया एलआईसी का 67वां स्थापना दिवस
एमजेआरपी स्कूल में हुआ दो दिवसीय आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी का शुभारंभ, बच्चों की अनोखी कृतियाँ देख दंग रह गए अतिथि >>