टोक्यो ओलंपिक में कांस्य जीतने वाले भारतीय हॉकी टीम के सदस्य ललित बने डीएसपी, सीएम योगी ने दिया प्रमाणपत्र





सैदपुर। बीते दिनों हुए टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक हासिल करने वाली भारतीय हॉकी टीम के सदस्य व करमपुर के पूर्व खिलाड़ी ललित उपाध्याय को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी पुलिस ने में डीएसपी का पदभार देते हुए प्रमाणपत्र सौंपा। जिसके बाद क्षेत्र में हर्ष की लहर दौड़ गई। बुधवार की सुबह प्रशिक्षणरत खिलाड़ियों ने एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर खुशी साझा की। पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह ने भी मिठाईयां वितरित कीं। पूरे क्षेत्र में ललित की इस उपलब्धि के बाद हर्ष का माहौल है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< 3 अवैध तमंचों संग 3 शातिर बदमाश गिरफ्तार, गए जेल
खेत में गए अधेड़ की आपसी विवाद में बदमाशों ने की ईंट से मारकर हत्या, मचा कोहराम >>