देवकली में हुआ मनोज सिन्हा का भव्य स्वागत, समारोह को संबोधित करते भावुक हुए उपराज्यपाल





देवकली। जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल व पूर्व रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा के गाजीपुर आगमन पर देवकली में केपी गुप्ता के नेतृत्व में बैंड बाजे के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान वहां स्वागत कार्यक्रम के अलावा सभा भी आयोजित थी। वहां रूकने के बाद कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। जिसके बाद मनोज सिन्हा ने लोगों को संबोधित किया। जहां वो भावुक भी हो गए। कहा कि गाजीपुर मेरी जन्मभूमि है, मैं पूरी दुनिया में कहीं भी रहूं, यहां के लोग सदैव हमारे दिल में रहते हैं। कहा कि वर्तमान समय में जम्मू कश्मीर में सेवा करने का अवसर मिला है तो वहां अपनी जिम्मेदारी को निभा रहा हूं। इस दौरान माल्यार्पण करने के लिए लम्बी लाइन लग गयी। सभी लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए मनोज सिन्हा ने एक-एक व्यक्ति का हालचाल अपने चिर परिचित अन्दाज में पूछा। मंच पर संबोधित करने के दौरान वो भावुक भी दिखे। इस मौके पर तेरसू यादव, नरेन्द्र कुमार मौर्य, सोनू तिवारी, पवन वर्मा, प्रमोद मौर्य, उमाशंकर मौर्य, अरविन्द लाल श्रीवास्तव, रामनरेश मौर्य, अवधेश मौर्य, हंसराज कुशवाहा, तारा दूबे, राजेश गुप्ता, सच्चिदानंद पाण्डेय आदि रहे। इसके पूर्व पियरी में रामा विश्वकर्मा, दरोगा सोनकर, जयप्रकाश चौहान, सोनू राजभर, नन्दू यादव, नागेन्द्र प्रसाद ने स्वागत किया। पहाड़पुर में मण्डल अध्यक्ष प्रवीण त्रिपाठी, पूर्व विधायक शिवपूजन राम, सरोज कुशवाहा, सच्चिदानंद सिंह, दयाशंकर पाण्डेय, अंगद दूबे आदि ने स्वागत किया। इसके अलावा सिकन्दरा, बासूपुर, नैसारा आदि कई स्थानों पर स्वागत किया गया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< यूएई के कुवैत में गाजीपुर के आकाश ने लहराया तिरंगा, अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता से भारत की झोली में डाला स्वर्ण पदक
दो दिनों से लापता अधेड़ की पेड़ पर लटकी मिली लाश, सनसनी >>