ससुराल में रह रहे युवक की खेत में मिली लाश, भाभी ने लगाया हत्या का आरोप





जखनियां। भुड़कुड़ा थानाक्षेत्र के सोफीपुर गांव के बाहर एक खेत में ससुराल में रह रहे युवक की लाश मिली। जिसके बाद सनसनी फैल गई। शव की शिनाख्त अरविंद राम 33 पुत्र सुभग राम निवासी बखरा दुल्लहपुर के रूप में करके ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बखरा निवासी अरविंद विदेश में निजी कंपनी में नौकरी करता था। लॉकडाउन के दौरान 2020 में आया था। पति के विदेश रहने के चलते उसकी पत्नी मायके में ही रहती थी। जिसके कारण वो भी भारत आने के बाद उनके साथ ससुराल में ही रहने लगा। कुछ दिनों से वो वापिस विदेश जाने की तैयारी भी कर रहा था। इस बाबत मृतक के साले प्रवीण कुमार ने बताया कि अरविंद का भतीजा दुर्घटना में घायल हो गया था। उसका इलाज मऊ में हो रहा था। जिसके चलते अरविंद तीन दिनों पूर्व उसकी बाइक लेकर गया था। तब से वो नहीं आया था और आज उनकी लाश खेत में मिली। बताया कि पड़ोस में एक शादी थी, जिसके चलते पूरी रात हम सब वहीं थे। अगली सुबह शौच को गए लोगों से हमें सूचना मिली तो हम वहां पहुंचे। इधर घटना के बाद मौके पर रोते बिलखते पहुंची मृतक की भारी किसमती देवी ने हत्या का आरोप लगाया। मृतक के ससुर रमाशंकर राम ने दामाद का शव मिलने की तहरीर दी। मृतक के परिजन भी थाने पहुंच गए थे। मृतक के पिता की मौत हो चुकी है और मां दिल्ली में है। दो भाईयों में अरविंद छोटा था। बड़ा भाई बुद्धराम गुजरात में काम करता है। पत्नी सोनम का रो-रोकर बुरा हाल था। घटना के बाद मौके पर सीओ गौरव सिंह समेत कोतवाल शिवप्रताप वर्मा आदि पहुंचे थे। कोतवाल ने बताया कि शव पर कोई चोट का निशान नहीं पाया गया। वहीं कुछ ग्रामीणों ने उसे रविवार की देररात में गांव के ही एक अंडे की दुकान से अंडा खरीदते भी देखा था, जबकि साले का कहना है कि वो तीन दिन से ही नहीं था। ऐसे में मामले में संदेह पैदा हो रहा है। वहीं ससुर ने बताया कि अरविंद शराब का लती था, उसका घरेलू विवाद भी चलता था। इधर भाभी किस्मती ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दिया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< अचानक बुखार के साथ आंखों के पीछे हो तेज दर्द हो तो तत्काल कराएं डेंगू की जांच
सैकड़ों बच्चों की ‘खाना अम्मा’ की हो गई मौत, बच्चों ने दुःख में नहीं खाया निवाला >>