रेलकर्मियों का स्वास्थ्य जांचने को औड़िहार जंक्शन पर लगाया गया शिविर, 15 कर्मचारी मिले रोगग्रस्त





सैदपुर। पूर्वोत्तर रेलवे का मंडल चिकित्सालय, रेल कर्मचारियों के स्वास्थ्य के प्रति सचेत है तथा उनके स्वास्थ्य की कुशलता हेतु सदैव प्रयासरत है। इसी क्रम में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एमएस नंबियाल के निर्देशन में मंडल चिकित्सालय की टीम द्वारा मंगलवार को क्षेत्र के औड़िहार रेलवे स्टेशन पर लाइन कर्मचारियों हेतु स्वास्थ्य जाँच शिविर लगाया गया। शिविर में मंडल चिकित्सालय की सहायक मंडल चिकित्साधिकारी डा. प्रियम प्रसाद एवं उनकी पैरामेडिकल टीम द्वारा औड़िहार रेलवे स्टेशन पर 44 रेलवे सुरक्षा बल के जवानों समेत कुल 69 लाइन कर्मचारियों का ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, ईसीजी, कद और वजन मापा गया। जिसमें 7 कर्मचारियों के ब्लड शुगर एवं 8 कर्मचारियों को हाई बीपी/हाइपरटेंशन से ग्रसित होने का पता चला। जिसके बाद मंडल के चिकित्सकों द्वारा रोगग्रस्त कर्मचारियों को समुचित उपचार हेतु गहन परामर्श एवं दवाएं दी गई। जानकारी जनसम्पर्क अधिकारी अशोक कुमार ने दी।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< दोबारा एमएलसी बनने के बाद अपने पैतृक गांव पहुंचे विशाल सिंह चंचल, मंदिर में की पूजा
बलिया से शुरू होकर सैदपुर में खत्म होता है शेख शाह सम्मन बाबा का मेला, इस तरह आम बालक से बने नामी संत >>