प्रतिबंधित गोमांस की तस्करी कर रहे दो तस्कर गिरफ्तार, 70 किग्रा गोमांस बरामद





जमानियां। स्थानीय पुलिस ने मंगलवार की देरशाम प्रतिबंधित गोमांस की तस्करी कर रहे दो तस्करों को धर दबोचा और संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया। कोतवाल सम्पूर्णानंद राय ने सूचना के आधार पर हेतिमपुर पुलिया के पास चेकिंग शुरू किया और उधर से गुजर रहे दो संदिग्धों को धर दबोचा। उनके पास से मिली बोरी में 70 किग्रा गोमांस था। उन्होंने अपना नाम अख्तर अंसारी पुत्र स्व. करीमुल्लाह अंसारी निवासी उसियां दिलदारनगर व सरवर कुरैशी पुत्र इसरार कुरैशी निवासी बुद्धिपुर बताया। बताया कि वो मांस लेकर बेचने जा रहे थे। जिसके बाद दोनों को जेल भेज दिया गया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< सगी नाबालिग बहनों संग दुष्कर्म के आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
महिला संग दुष्कर्म के आरोपी को करीब 9 सालों बाद मिली 7 साल की सश्रम कैद, 2013 का है मामला >>