गाजीपुर : ऑपरेशन सिंदूर के बाद महिलाओं की ‘सिंदूर शौर्य तिरंगा यात्रा’, पाकिस्तान व तुर्की की अर्थी निकालकर चप्पलों से पीटा व कर दिया दफन





गाजीपुर। भाजपा के महिला मोर्चा द्वारा सोमवार को भारतीय सैनिकों के सम्मान में मोर्चा की जिलाध्यक्ष साधना राय के नेतृत्व में ‘सिंदूर शौर्य तिरंगा यात्रा’ का आयोजन किया गया। जिसमें नगर निवासिनी महिलाओं सहित मोर्चा की सैकड़ों महिलाएं हाथों मे भारतीय तिरंगा झंडा लेकर भारत माता की जय, हम भारत की नारी हैं, फूल नहीं चिंगारी हैं, पाकिस्तान की तीन दवाई.... गोली, गोला और मिसाइल जैसे गगनभेदी नारे लगाते हुए चल रही थीं। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान और तुर्की की अर्थी कंधे पर लेकर दोनों देशों की शव यात्रा भी निकाली। इसके पूर्व सिंदूर शौर्य तिरंगा यात्रा आमघाट गांधी पार्क से शुरू होकर कोतवाली, मिश्र बाजार, विश्वेश्वरगंज, सकलेनाबाद होते लंका मैदान पहुंची। जहां पाकिस्तान व तुर्की की अर्थी को महिला मोर्चा की महिलाओं ने चप्पलों व ईंट से पीटते हुए उन्हें जमीन मेंदफन कर दिया। इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ संगीता बलवंत ने कहा कि भारत के वीर योद्धाओं के शौर्य एवं पराक्रम का पुरातन इतिहास रहा है। निर्लज्ज पाकिस्तान द्वारा लगातार आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देते हुए निर्दोषों की निर्मम हत्या को अंजाम दिया जा रहा था। जिसका भारत ने मुंहतोड़ जवाब दिया है और पाकिस्तान को यह बता दिया है कि वह जमाना गया जब भारत आतंकवादी घटनाओं को सहता था। अब भारत बदल गया है और अपने कुशल नेतृत्व के दम पर घर मे घुसकर मारने को हर समय तैयार है। कहा कि हमारे देश की दो नारियों ने भी पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करने में अपने शौर्य और पराक्रम को प्रदर्शित किया है और अपनी बहनों के सिंदूर का बदला ले लिया है। उन्होंने कहा कि यह भारत शौर्य तिरंगा यात्रा के माध्यम से बहनों ने सेना के प्रति सम्मान व शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि और पाकिस्तान को खुले रूप से चेतावनी देने का काम किया है। इस मौके पर पूर्व विधायक सुनीता सिंह, पूर्व चेयरमैन सुशीला सोनकर, रूद्रा पांडेय, सरोज मिश्रा, किरन सिंह, कंचन गिरी, रम्भा राय, पूजा शर्मा, लालसा भारद्वाज, कुसुम शर्मा, बेबी, नीलम सिंह, आफरीन, प्रीति गुप्ता, प्रमिला मौर्य, रुपा देवी, पिंकी शर्मा, लालसा शर्मा, नीलिमा, मीनू मौर्य, मधु सिंह, अनीता देवी, पुष्पा सिंह, गोदावरी राजभर, दीपमाला श्रीवास्तव आदि रहीं। संचालन महामंत्री माया सिंह ने किया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< सैदपुर : औड़िहार में तेज रफ्तार अज्ञात मारूति ने बाइक को मारी टक्कर, महिला व युवक गंभीर रूप से घायल, रेफर
सादात : डढ़वल में जलने के 28 घंटों बाद भी नहीं बदला जा सका ट्रांसफार्मर, लोगों का हुआ बुरा हाल >>