जमानियां विधायक ने अपने आवास पर किया कार्यकर्ताओं व बूथ अध्यक्षों का सम्मान, भाजपा की बताई उपलब्धियां





गहमर। जमानियां विधायक सुनीता सिंह के गहमर स्थित आवास पर बुधवार को कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन बूथ अध्यक्ष सम्मेलन के रूप में किया गया। जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि जनसंघ काल से ही भारत को विश्व गुरु बनाने की सोच भाजपा के महामनीषियों की रही है। कहा कि उस सोच को आगे बढ़ाने के लिए 2022 का उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव देश के लिए महत्वपूर्ण है। कहा कि 2014 के बाद देश व 2017 के बाद प्रदेश में जो बदलाव की बयार बही है, उससे देश और प्रदेश में विकास की नयी गाथा का गान शुरू हुआ। जनपद में सड़कों का निर्माण हुआ है, उससे आम जनमानस की आय बढ़ाने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। कहा कि 2022 का चुनाव भाजपा को सत्ता प्राप्त करने का लक्ष्य नहीं, बल्कि देश और प्रदेश की उन्नति, लोगों के जीवन समृद्धि का चुनाव है। विधायक सुनीता सिंह ने कहा कि 2017 से पहले इस क्षेत्र के लोगों का गाजीपुर पहुंचना मुश्किल हो गया था। पहले हम कहीं जाते थे तो गाजीपुर का नाम लेना नहीं चाहते थे, लेकिन अब इस सरकार में गाजीपुर निरंतर विकास की ओर अग्रसर है और हम गर्व से कहते है कि हम गाजीपुर के रहने वाले हैं। कानून व्यवस्था से लेकर जितने भी विकास कार्य हुए है, उनको देख कर आज जनता कह रही है कि योगी आदित्यनाथ ही हमारे बीच ऐसा कार्य कर सकते हैं। पूर्व की सरकारों में प्रदेश की जो हालत थी वो किसी से छुपा हुआ नहीं है। सड़कों पर हमेशा ’कष्ट के लिए खेद है’ का बोर्ड दिखता था। कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से जोड़ने के लिए गंगा नदी पर बन रहे पीपा पुल का लाभ हमारे विधानसभा के लोगों को मिलेगा। इस पुल के बन जाने से हमारे किसानों की आय चार गुनी बढ़ जाएगी। इसके पश्चात बूथ अध्यक्षों को सम्मानित किया गया। जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश राम ने वृत्त निवेदन लिया। हेमेन्द्र सिंह, रमाशंकर उपाध्याय, ओमप्रकाश राय, रमेश सिंह पप्पू, श्यामराज तिवारी, अखिलेश सिंह, सुरेश बिंद, अमरेश गुप्ता, शशिकान्त शर्मा, कार्तिक गुप्ता, इतवारी राजभर, शैलेश कुमार राम, गुलाम कादिर राईनी, विश्वप्रकाश अकेला, बच्चन राय, माया सिंह, कमलेश प्रकाश सिंह, रम्भा राय, गुड्डी पांडेय, लालमुनी देवी, हरदेश कुशवाहा, विनोद खरवार, अविनाश सिंह, विवेकानन्द राय, सुनील सिंह आदि रहे। संचालन अनिल यादव व आभार परिक्षीत सिंह ने ज्ञापित किया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< नसबंदी शिविर का होगा आयोजन
सैदपुर की राजनीति में फिर आया बड़ा मोड़, हाथी की सवारी छोड़ साइकिल चलाएंगे शशि सोनकर, अखिलेश यादव ने दिलाई सदस्यता >>