सदी ही नहीं बल्कि कलयुग के सबसे बड़े रामभक्त थे कल्याण सिंह, राम के लिए सत्ता का भी नहीं रखा मोह - दयाशंकर





देवकली। क्षेत्र के ब्लॉक परिसर में बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। जिला महामंत्री दयाशंकर पाण्डेय ने कहा कि कल्याण सिंह उत्तर प्रदेश के सबसे लोकप्रिय व ईमानदार मुख्यमंत्रियों में से एक रहे हैं। कहा कि उन्होंने अपने मुख्यमंत्रित्व काल के दौरान कई बड़े कीर्तिमान गढ़े। कहा कि उन्होंने ही प्रदेश में नकल पर लगाम लगाई। कहा कि उनके शासन में पास हुए लोग आज भी गर्व से बताते हैं कि वो कल्याण सिंह के शासन में पास हुए थे। कहा कि वो सदी ही नहीं, बल्कि युग में सबसे बड़े रामभक्तों में से एक थे। वो एकमात्र ऐसी शख्सियत थे, जिन्होंने प्रभु राम के लिए अपने मुख्यमंत्री पद को भी त्याग दिया। जबकि आज के समय में मुख्यमंत्री पद के लिए लोग कुछ करने से पीछे नहीं हटते हैं। कहा कि उनका कार्यकाल आने वाले सभी मुख्यमंत्रियों के लिए प्रेरणास्त्रोत होगा। इस मौके पर केपी गुप्ता, कमलेश पाण्डेय, दिलीप गुप्ता, रामलोचन यादव, सूर्यदेव राय, अखिलेश कुशवाहा, नरेन्द्र कुमार मौर्य, रामधीरज शास्त्री, सत्येन्द्र सिंह, धीरेन्द्र पाण्डेय, पुनवासी राम, आफताब आलम, कैलाश दूबे, महातिम यादव, सीताराम चौहान, भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष अरविंद सिंह बब्बू आदि रहे। संचालन तेरसू यादव ने किया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< सिरकटी लाश की पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, अवैध संबंध का खुलासा करने पर बदला लेने को विवाहित प्रेमी युगल ने की थी महिला की हत्या
बाढ़ पीड़ितों को बाढ़जनित बीमारियों से बचाने को 83 मेडिकल टीमें जुटीं, लोगों के साथ हैंडपंपों का भी हो रहा उपचार >>