अनुसूचित वोट साधने गाजीपुर पहुंचे भाजपा अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष, प्रथम आगमन पर हुआ भव्य स्वागत


गाजीपुर। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के काशी क्षेत्र अध्यक्ष व सोनभद्र के सदर ब्लाक प्रमुख अजीत रावत के रविवार को प्रथम जनपद आगमन पर छावनी लाइन स्थित जिला कार्यालय पर उनका मोर्चा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इसके पश्चात क्षेत्रीय अध्यक्ष लंका पहुंचे और वहां बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जिला कार्यालय पर आयोजित बैठक अजीत रावत ने कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास और सभी के विश्वास के साथ काम कर रही है। कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की सोच एवं बाबा साहेब के अधूरे कार्यों को पूरा करने का काम सिर्फ भाजपा ही कर सकती है। कहा कि जब तक समाज के अंतिम व्यक्ति का विकास नहीं होता, पार्टी सतत अनुसूचित समाज के लिए कार्य करती रहेगी। कहा कि देश के सर्वोच्च पद पर रामनाथ कोविंद पदस्थ हैं, ये हमारे लिए गौरवान्वित होने की बात है। कहा कि भाजपा ने अनुसूचित समाज के लोगों को पंचायत अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख पद पर स्थापित करने का काम किया है। अन्य पार्टियों में यह करना संभव नहीं है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन के सपने को पूरा करने में हमारे समाज के लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। हम अपने प्रधानमंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगामी 2022 में विधान चुनाव में प्रचंड जीत दिलाएंगे। मोर्चा के अध्यक्ष श्याम नारायण राम, महामंत्री राजेश कुमार, सिद्धनाथ राम, शैलेश कुमार, मोनू कुमार, हीरा राम, लल्लन पासी, रामदीन कुमार, सुखारी प्रसाद, शैलेंद्र कुमार, राजेश कुमार, अमित राम आदि रहे।