भटककर नगर में आए राष्ट्रीय पक्षी पर बंदरों ने किया जानलेवा हमला, युवाओं ने बचाई जान


सैदपुर। नगर के वार्ड 14 में सोमवार को बंदरों ने राष्ट्रीय पक्षी मोर पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गया। आस पास के युवाओं ने उसकी जान बचाई और वन विभाग को सौंपा। नगर के रौजा द्वार से आगे बाहरी व सुनसान क्षेत्रों रहने वाले राष्ट्रीय पक्षी मोर में से एक सोमवार की सुबह किसी तरह भटककर नगर के रिहायशी इलाके में आ गया। जहां बंदरों ने उस पर हमला कर दिया। जिसके चलते उसका पंख व पैर गंभीर रूप से घायल हो गया। ये देख युवा अभिषेक साहा व नितेश बंदे ने उसके पैर व पंखों पर हल्दी प्याज बांधने के बाद उसे वन विभाग के रेंजर संजय श्रीवास्तव को सौंप दिया। रेंजर ने बताया कि घायल मोर का उपचार कराया जा रहा है। पूरी तरह से ठीक होने के बाद उसे सुरक्षित व मुफीद स्थान पर छोड़ दिया जाएगा।
अन्य समाचार
फेसबुक पेज