मिशन 2022 के तहत सपा कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव किया जनसंपर्क





बहरियाबाद। सपा नेतृत्व के मिशन 2022 के तहत शनिवार को सपा अनुसूचित जाति एवं जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव डॉ संजय कुमार कन्नौजिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्पर्क अभियान चलाया। इस दौरान वो फौलादपुर, गहनी, प्यारेपुर, उकरांव, आराजी कस्बा सवाद, चकफरीद आदि बूथ प्रभारियों एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं से मिलकर मिशन को सफल बनाने की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के सन्देशों को तथा प्रदेश तथा केन्द्र सरकार की जन विरोधी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। इस मौके पर सादात ब्लॉक अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा, राम लौटन प्रजापति, संकठा चौहान, जनार्दन यादव, साहब सिंह यादव, विपिन गौतम, मन्नू राजभर आदि रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< डीएलएड-2019 के तृतीय सेमेस्टर में प्रमोट कर समय से चौथे सेमेस्टर की परीक्षा कराए सरकार - संयुक्त मोर्चा
छोटे दुकानदारों की दुकानें खुलवाने को डीएम से मिला व्यापार समिति, पोषण योजना के पात्रों की मदद की मांग >>