अनौनी : पिकअप में ठूंस तस्करी कर ले जाए जा रहे 10 गोवंश बरामद, अवैध तमंचे संग दो तस्कर गिरफ्तार





अनौनी। गोवंश तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खानपुर पुलिस ने मंगलवार सुबह रामपुर ईशोपुर रेलवे अंडरपास के पास एक पिकअप वाहन से 10 गोवंश बरामद किए। वाहन में पशुओं को ठूंसकर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने मौके से दो आरोपितों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके पास से अवैध देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ। मुखबिर से सूचना मिली कि नीले रंग की पिकअप में गोवंश लादकर तस्कर बिहारीगंज डगरा और रामपुर ईशोपुर के रास्ते बिहार ले जाने वाले हैं। इस पर पुलिस टीम ने मंगलवार सुबह करीब 6ः50 बजे रेलवे अंडरपास के पास घेराबंदी कर दी। कुछ ही देर में संदिग्ध पिकअप पहुंची तो पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली। वाहन के अंदर 10 गोवंश मिले, जिन्हें कथित तौर पर क्रूरतापूर्वक ठूंसकर लादा गया था। पुलिस ने मौके से अच्छेलाल बिंद निवासी कोठिनियापुर और सुनील राम निवासी फतेउल्लाहपुर को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आवश्यक कार्यवाही करते हुए दोनों को जेल भेज दिया गया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< अनौनी : परिषदीय विद्यालयों में सफाई व्यवस्था बदहाल, कहीं महीने में दो तो कहीं चार दिन आते हैं सफाईकर्मी, शिक्षकों व अभिभावकों ने की नियमित सफाई की मांग
नंदगंज : दहेज हत्या के आरोप में फरार पति सहित तीन गिरफ्तार, दो दिनों पूर्व विवाहिता की हुई थी मौत >>