सुहवल : वृद्ध को बचाने के चक्कर में ड्यूटी जा रहे बाइक सवार सफाईकर्मी गंभीर रूप से घायल

सुहवल। स्थानीय थाने के पास ताड़ीघाट-बारा हाईवे पर बुधवार को सड़क हादसे में ग्रामीण सफाई कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ, जब सफाईकर्मी सुग्रीव राम निवासी मोहम्मदाबाद अपनी बाइक से ड्यूटी करने के लिए नौली गांव जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में अचानक एक वृद्ध व्यक्ति सामने आ गया। उसे बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित हो गई और वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से चोटिल हो गए। जिसके बाद आसपास मौजूद स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए घायल कर्मचारी को सड़क से उठाया और उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
अन्य समाचार
फेसबुक पेज

