नंदगंज : दहेज हत्या के आरोप में फरार पति सहित तीन गिरफ्तार, दो दिनों पूर्व विवाहिता की हुई थी मौत





नंदगंज। स्थानीय पुलिस ने दहेज हत्या और दहेज उत्पीड़न से संबंधित मुकदमे में वांछित तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में पति के साथ उसके पिता और मां भी शामिल हैं। पुलिस ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर चिलार गांव के पास नहर पुलिया से तीनों को गिरफ्तार कर लिया। विवाहिता की मौत के बाद बीते रविवार को उसके पति सहित ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज किया गया था। इस बीच सूचना के आधार पर पुलिस ने सराय शरीफ गांव निवासी पति विजय कुमार सहित ससुर कोमल राम उर्फ चंद्रभान व सास सोमारी को चिलार गांव स्थित नहर पुलिया के पास घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। टीम में थानाध्यक्ष अतुल मिश्र, उपनिरीक्षक संतोष यादव, कां. शिवकुमार पटेल व नेहा सिंह रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< अनौनी : पिकअप में ठूंस तस्करी कर ले जाए जा रहे 10 गोवंश बरामद, अवैध तमंचे संग दो तस्कर गिरफ्तार
अनौनी : पेट्रोल पंपों पर लगातार हो रही ईंधन की किल्लत, वाहन चालक परेशान, सीएनजी पंप पर भी बढ़ी परेशानी, डिब्बों में डीजल भरवाते नजर आए लोग >>