भांवरकोल : प्राथमिक स्कूल की रसोईया को सांप ने डंसा, मौत के बाद परिजनों का बुरा हाल





भांवरकोल। थानाक्षेत्र के तरांव में मंगलवार की देर शाम सांप के डंसने से विवाहिता की मौत हो गई। मृतका अनीता देवी 37 पत्नी मुन्ना कुशवाहा गांव के प्राथमिक विद्यालय प्रथम में रसोईया का काम करती थी। परिजनों ने बताया कि अनीता मंगलवार की शाम अपने घर के जंगले के ऊपर रखा कुछ सामान उतार रही थीं। इसी दौरान उनके दाहिने हाथ की उंगली में कुछ काट लिया। जंगले पर दीवार में बिल होने और उंगली पर काटने के निशान को देखकर लोग सांप के डंसने का अनुमान लगा रहे थे। इसके बाद अनीता को उपचार के लिए रसूलपुर ले जाया गया और वहां से मऊ पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजनों का बुरा हाल है। मृतका अपने पीछे पति सहित दो पुत्र, एक पुत्री व वृद्ध ससुर छोड़ गई है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। अनीता विद्यालय से मिलने वाले मानदेय और कुछ खेती के सहारे परिवार का भरण-पोषण करती थीं। उनकी मौत से परिवार पर विपत्ति का पहाड़ टूट पड़ा है। अनीता का शव घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुत्री सहित सभी का रो-रोकर बुरा हाल था। थानाध्यक्ष राजीव कुमार पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< गहमर : तिलक से लौट रहे बाइक सवारों की ट्रैक्टर से हुई भीषण टक्कर, युवक की मौत, साथी की हालत गंभीर, इकलौते बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम
सुहवल : तेज रफ्तार एंबुलेंस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, परिजनों का बुरा हाल >>