मरदह : पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार धान लदा ट्रेलर चालक को झपकी आने से पलटा, चालक-खलासी घायल, तोड़ डाला डिवाइडर





मरदह। थानाक्षेत्र के सिंगेरा के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर बुधवार की सुबह धान लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के दौरान ट्रेलर बीच के डिवाइडर को तोड़ते हुए पलट गया, जिससे उस पर लदी धान की बोरियां सड़क पर बिखर गईं। ट्रेलर आजमगढ़ की ओर से आ रहा था। चालक ने बताया कि वह मार्टिनगंज, आजमगढ़ से धान लादकर पटना, बिहार जा रहा था। रास्ते में नींद आने के कारण ट्रेलर अनियंत्रित हो गया और बीच के डिवाइडर को तोड़ते हुए पलट गया। हादसे में चालक आफताब और खलासी जावेद निवासी रसूलपुर, थाना बरदह, आजमगढ़ घायल हो गए। इधर दुर्घटना के बाद धान की बोरियां सड़क पर बिखर गईं और कई बोरियां फट गईं। टक्कर से ट्रेलर की डीजल टंकी भी फट गई, जिससे डीजल सड़क पर बहने लगा। सूचना पर पहुंची पूर्वांचल एक्सप्रेस वे की टीम ने क्षतिग्रस्त ट्रेलर को हटवाया और सड़क पर बिखरी बोरियों को व्यवस्थित कराकर आवागमन सामान्य कराया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< अनौनी : राजकीय बालिका इंका में संविधान संवाद शिविर का हुआ आयोजन, छात्र-छात्राओं को संविधान, बाल अधिकार और पॉक्सो एक्ट की दी गई जानकारी
गहमर : तिलक से लौट रहे बाइक सवारों की ट्रैक्टर से हुई भीषण टक्कर, युवक की मौत, साथी की हालत गंभीर, इकलौते बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम >>