अनौनी : राजकीय बालिका इंका में संविधान संवाद शिविर का हुआ आयोजन, छात्र-छात्राओं को संविधान, बाल अधिकार और पॉक्सो एक्ट की दी गई जानकारी





अनौनी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में बुधवार को खानपुर स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में संविधान संवाद विषय पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। अध्यक्ष व जिला जज और सचिव के निर्देश पर आयोजित शिविर में छात्र-छात्राओं को भारतीय संविधान द्वारा प्रदत्त स्वतंत्रता, अधिकार और कर्तव्यों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। शिविर में अधिकार मित्र रणजीत कुशवाहा ने बाल अधिकार, शिक्षा का अधिकार और जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। वहीं अधिकार मित्र कंचन मौर्या ने छात्राओं को पॉक्सो एक्ट 2012 के प्रावधानों की जानकारी दी। शिविर में आगामी 12 दिसंबर को आयोजित होने वाली लोक अदालत के बारे में भी बताया गया। इस मौके पर नोडल मनमोहन सिंह आदि रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< बिरनो : बकरी चराकर लौट रहे किसान की कार की टक्कर से मौत, हादसे में चार बकरियां भी मरीं, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्का जाम
मरदह : पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार धान लदा ट्रेलर चालक को झपकी आने से पलटा, चालक-खलासी घायल, तोड़ डाला डिवाइडर >>