अनौनी : पेट्रोल पंपों पर लगातार हो रही ईंधन की किल्लत, वाहन चालक परेशान, सीएनजी पंप पर भी बढ़ी परेशानी, डिब्बों में डीजल भरवाते नजर आए लोग





अनौनी। क्षेत्र में पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की उपलब्धता को लेकर वाहन चालकों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। क्षेत्र के कई पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल नहीं मिलने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को पेट्रोल पंपों पर ईंधन के लिए वाहन चालकों की भागदौड़ देखने को मिली। वहीं कुछ लोग डिब्बों में डीजल भरवाते भी नजर आए। उधर, सैदपुर तहसील क्षेत्र के एकमात्र सीएनजी पंप नसीरपुर पर भी वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सीएनजी भरवाने पहुंच रहे चालकों को परेशानी उठानी पड़ रही है। पेट्रोल और सीएनजी की उपलब्धता को लेकर बनी अनिश्चितता से आम लोगों के साथ ही रोजाना वाहन चलाकर आजीविका कमाने वाले लोग भी चिंतित हैं। लोगों ने संबंधित अधिकारियों से पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< नंदगंज : दहेज हत्या के आरोप में फरार पति सहित तीन गिरफ्तार, दो दिनों पूर्व विवाहिता की हुई थी मौत
अनौनी : पर्ण कुटी गौरी में 30 दिवसीय बाल भोग महायज्ञ का समापन, कार्तिक पूर्णिमा पर हुई पूर्णाहुति, सैकड़ों संतों और श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद >>