दुल्ल्हपुर : 5 साल के बच्चे द्वारा लघुशंका करने पर मनबढ़ों ने घर में घुसकर वृद्धा व महिलाओं को पीटा, पीड़िता ने एसपी व मुख्यमंत्री से लगाई गुहार





दुल्लहपुर। थानाक्षेत्र के सोमरबारी नवपुरवा गांव में कूड़ा फेंकने व लघुशंका करने को लेकर उपजे विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। जिसमें मनबढ़ों ने घर में घुसकर महिलाओं व युवतियों को पीट दिया। जिसके बाद पीड़ितों ने एसपी व मुख्यमंत्री से शिकायत करके न्याय की गुहार लगाई है। बीते 25 सितंबर की सुबह करीब 6 बजे ननिहाल में मौजूद कलवंत राजभर के नाती 5 साल के ऋषभ ने दीवार के पास लघुशंका किया था। जिस पर मनबढ़ों ने उसे लक्ष्य करके ईंट से मारा था। घटना में बच्चे को चोट भी आई थी। ये देखकर परिजनों द्वारा बीच-बचाव करने पर मनबढ़ों ने घर में घुसकर बुजुर्ग व महिलाओं सहित युवतियों को लाठी डंडों आदि से मारपीट कर घायल कर दिया था। इस मामले में पीड़िता बुजुर्ग सुनीता देवी पत्नी कलवंत ने बताया कि मनबढ़ों ने मेरी विवाहिता बेटी रिंकी देवी, दीपू देवी व करिश्मा को लाठी डंडे से पीटा। किस तरह से वो भागकर घर में घुसीं तो घर में भी घुसकर दबंगों ने उन्हें पीटा। जिसमें उनके कपड़े भी फट गए। घटना के बाद थाने में तहरीर देने पर पुलिस ने दोनों पक्षों से चार महिलाओं का सिर्फ चालान करके कोरम पूरा कर लिया। कहा कि मनबढ़ों द्वारा दो सालों में ऐसी तीसरी बार घटना को अंजाम दिया गया है। लेकिन दबंग किस्म के होने के चलते उनके खिलाफ पुलिस भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है। घटना के बाद पीड़िता ने एसपी और मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है। इस बाबत थानाध्यक्ष केपी सिंह ने बताया कि रास्ते में कूड़ा फेंकने और लघुशंका करने को लेकर विवाद था। जिसमें दोनों पक्षों का चालान किया गया है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< जखनियां : सोने के पूर्व फ्रिज से सामान निकाल रही वृद्धा को सांप ने डंसा, कभी न उठने वाली नींद में सो गई वृद्धा, कोहराम
नंदगंज : मुकदमे में फरार चल रहा गैर जमानती वारंटी गिरफ्तार >>