गाजीपुर : राज्यसभा सांसद ने अभियान के तहत घर-घर जाकर 150 लोगों को दिलाई भाजपा की सदस्यता





गाजीपुर। भाजपा नेतृत्व द्वारा पूरे देश में चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के क्रम में राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने महाराजगंज में सदस्यता अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने बिंदपुरवा क्षेत्र में जाकर पार्टी की नीतियों के बारे में बताकर करीब 150 लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाया। अब तक वो कुल 2142 लोगों को सदस्यता दिला चुकी हैं। राज्यसभा सांसद ने कहा कि हम बहुत भाग्यशाली हैं कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। कहा कि आम जन भाजपा से जुड़ना चाहते हैं लेकिन विरोधियों के दुष्प्रचार के कारण वो हम तक नहीं पहुंच पा रहे। ऐसे में हम खुद ही उनके पास पहुंचकर उन्हें भाजपा से जोड़ रहे हैं। कहा कि ये हर रोज कार्यक्रम चल रहा है। बताया कि पार्टी के साधारण सदस्य के साथ ही सक्रिय सदस्य भी बनाया जा रहा है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< देवकली : सीएचसी ने लगाया उच्चतर माध्यमिक स्कूल में स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों का हुआ निःशुल्क उपचार
बहरियाबाद में स्टंट दिखाने के चक्कर में शोहदे की बाइक हुई अनियंत्रित, दूर तक घिसटते हुए 3 छात्राओं को मारी टक्कर, सभी हुए घायल >>