भीमापार : कृषक सेवा समिति के प्रबंध समिति का हुआ चुनाव, 21 वोट पाकर सभापति बने राजनाथ सिंह





भीमापार। क्षेत्र के उचौरी स्थित केदार नारायण कृषक इण्टर कालेज की मातृ संस्था कृषक सेवा समिति के प्रबन्ध समिति का चुनाव आयोजित हुआ। जिसे बतौर चुनाव अधिकारी सादात के राजकीय बालिका इण्टर कालेज की प्रधानाचार्य मंजू प्रकाश की देख रेख में सम्पन्न कराया गया। इस दौरान सिर्फ सभापति पद के लिए चुनाव कराया गया। जिसमें कुल 37 में से 33 मतदाताओं ने मतदान किया। जिसमें अखिलेश सिंह को कुल 12 मत मिले, वहीं राजनाथ सिंह 21 मत पाकर सभापति पद का चुनाव जीत गये। इसके बाद अन्य सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन सम्पन्न हुआ। जिसमें जयप्रकाश सिंह व राधेश्याम सिंह निर्विरोध उप सभापति, विकास सिंह मंत्री, सत्यप्रकाश सिंह सहायक मंत्री, विजय बहादुर यति कोषाध्यक्ष व प्रेम शंकर सिंह आय व्यय निरीक्षक के पद पर निर्विरोध चुने गए। चुनाव के पश्चात सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< सैदपुर : टाउन नेशनल इंटर कॉलेज के 9वीं के छात्र अनिल का राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में हुआ चयन, राज्य स्तर पर जीता था सोना
देवकली : पत्रकार अशोक कुशवाहा के पुत्र डॉ. धर्मेंद्र ने रोशन किया पूरे जिले का नाम, फ्रांस में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व >>