सादात : 4 दिनों से हो रही छिटपुट बारिश से 100 साल पुराना विशालकाय बरगद दिव्यांग के मकान पर हुआ धराशायी, 3 घायल





सादात। पूरे क्षेत्र में करीब 4 दिनों से हो रही छिटपुट बारिश के कारण सादात थानाक्षेत्र के सरदरपुर में विशालकाय व अति प्राचीन बरगद का पेड़ धराशायी हो गया। जिसके चलते दो मकान जमींदोज हो गए। घटना में वृद्धा समेत 3 लोग घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। गांव निवासी दिव्यांग मनोज यादव पुत्र स्व. माधव के घर के बगल में करीब 100 साल पुराना अति प्राचीन बरगद का विशालकाय पेड़ था। क्षेत्र में बीते करीब 4 दिनों से हो रही छिटपुट बारिश के कारण पेड़ की जड़ हिल गयी थी। जिसके कारण सुबह 6 बजे पेड़ तेज आवाज करते हुए मनोज व उसके भाई संजय के मकान पर धराशायी हो गया। घटना में दोनों के मकान जमींदोज हो गए। वहीं पेड़ की चपेट में आकर अंदर सो रहे गृहस्वामी मनोज सहित उनकी पत्नी हीरामणि देवी, वृद्धा मां प्यारी देवी व अपने घर में मौजूद संजय यादव घायल हो गए। घटना के बाद किसी तरह से सभी को निकालकर सभी को उपचार के लिए फौरन अस्पताल ले जाया गया। इधर मकान जमींदोज होने से पीड़ित मनोज व संजय के गृहस्थी का पूरा सामान नष्ट हो गया और वो एक झटके में खुले आसमान के नीचे आ गए।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< सादात : पूर्व प्रधान व अन्य से चल रही पुरानी रंजिश में दो पक्षों में जमकर मारपीट व फायरिंग, 24 घंटे बाद भी किसी ने नहीं दी तहरीर
गाजीपुर में दूसरा मरदह बस हादसा होने से बाल-बाल बचा, 18 बच्चों से भरी स्कूल बस पर गिरा विद्युत पोल, मचा हड़कंप >>