देवकली : 4 दशक तक ब्लॉक प्रमुख रहे स्वतंत्रता सेनानी की धूमधाम से मनी 18वीं पुण्यतिथि, योगदानों को किया गया याद





देवकली। स्थानीय ब्लॉक परिसर में स्व. रामधारी यादव पहलवान की 18वीं पुण्यतिथि धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान स्वामी नारद महाराज ने प्रवचन करते हुए कि मानव जीवन बड़े भाग्य से मिला है। ये जन्म देवताओं को भी दुर्लभ है। कहा कि आज मिला है, कल मिलेगा या नहीं, इसकी कोई गारंटी नहीं है। कहा कि सच्चा सद्गुरु ही परमात्मा का दीदार करा सकता है। 84 लाख योनियां भोगने के बाद सबसे सर्वश्रेष्ठ मानव जन्म मिलता है। इस जन्म में मनुष्य ईश्वर का भजन करके धरती पर आवागमन के बंधन से मुक्त हो सकता है। सच्चेलाल यादव ने कहा कि स्व. रामधारी पहलवान चार दशक तक लगातार देवकली ब्लॉक में ब्लाक प्रमुख पद पर आसीन थे। कहा कि स्वतंत्रता आन्दोलन में 18 अगस्त 1942 को महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह करते हुए उन्होंने नंदगंज थाने में लूटपाट के दौरान गोलियां खाईं। वर्तमान समय में उन्हीं परिवार की बहू और मेरी धर्मपत्नी माधुरी यादव ब्लॉक प्रमुख पद पर आसीन हैं। कार्यक्रम के दौरान पूरा ब्लाक परिसर खचाखच भरा था। इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लाक में लगी स्व. रामधारी यादव पहलवान की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित करके व माल्यार्पण करके किया गया। इसके बाद सभी लोगों में गीता वितरित की गई। कार्यक्रम में राहुल यादव, नीतूराज सहित अनेक कलाकारों ने लोकगीत प्रस्तुत किया। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख माधुरी यादव व सैदपुर के ब्लॉक प्रमुख हीरा सिंह यादव सहित राणा यादव, विनय यादव, विधायक वीरेन्द्र यादव, ग्राम प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष फेकन यादव, कन्हैया सिंह यादव, तहसीलदार यादव, देवेन्द्र यादव, टिंकू, रामअवध यादव, सत्येन्द्र यादव सत्या, छोटेलाल यादव, अशोक यादव आदि रहे। अध्यक्षता रंगजी यादव व संचालन उपेन्द्रलाल यादव ने किया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< सैदपुर तहसील में तैनात नंदगंज के चकबन्दी अधिकारी को रिश्वत लेते हुए विजिलेंस टीम ने किराए के मकान से रंगेहाथ दबोचा
मातृ शिशु मृत्यु दर रोकने में पोषण की भूमिका अहम, चरगांवा पीएचसी पर हुआ ‘स्वच्छता पोषण संवाद’ >>