लोकतंत्र सेनानी रहे वाल्मिकी सिंह का निधन, जिले में शोक का माहौल





गाजीपुर। वर्ष 1957 में भारतीय जनसंघ से जुड़ने के बाद भाजपा की राजनीति करने वाले व तमाम आंदोलनों का नेतृत्व करने वाले लोकतंत्र सेनानी वाल्मिकी सिंह का निधन हो गया। वो 85 वर्ष के थे और जिला अस्पताल में भर्ती थे। इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। वाल्मिकी सिंह राजकीय सिटी इंटर कॉलेज में पढ़ाई के दौरान 1955 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े और 1957 में भारतीय जन संघ से जुड़कर राजनीति में आ गए। उन्होंने आपातकाल से लगायत रामजन्म भूमि से जुड़े सभी आंदोलनों में सक्रिय भूमिका का निर्वहन किया। 1961 से 2014 तक साइकिल से पांचजन्य पत्रिका का जिले के कोने-कोने तक वितरण किया। उनके निधन की सूचना मिलते ही पार्टी सहित आमजन में भी दुख का माहौल है। वो अपने पीछे पत्नी कमला देवी, पुत्र यतिन्द्र नाथ सिंह व ग्राम प्रधान सचिन्द्र नाथ सिंह लल्लन के अलावा पुत्री पुष्पा सिंह हैं। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को गाजीपुर के श्मशान घाट पर किया जाएगा। जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, भानुप्रताप सिंह, कृष्णबिहारी राय, सरोज कुशवाहा, प्रवीण सिंह, शशिकान्त शर्मा आदि रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< बहरियाबाद सहित पूरे गाजीपुर के 184 बच्चों ने पास की राष्ट्रीय छात्रवृत्ति परीक्षा, सरकार की तरफ से मिलेंगे हर साल 12 हजार रूपए
जमानियां तहसील में बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने ली शपथ, रमेश अध्यक्ष व कमलकांत महामंत्री >>