नाबालिग किशोरी ने गंगा पुल से लगाई छलांग, 100 फुट से गिरने पर भी मछुआरों ने बचा ली जान





सैदपुर। नगर के गंगा पुल से अज्ञात परिस्थितियों में नाबालिग किशोरी ने नदी में छलांग लगा दी। संयोग अच्छा था कि नीचे मौजूद मछुआरों की उस पर नजर पड़ गयी और उन्होंने उसे तत्काल सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके बाद उसके परिजन आये और उसे लेकर चले गए। नगर के एक मुहल्ला निवासिनी करीब 16 वर्षीय किशोरी पुल पर पहुंची। इसके बाद जब तक कोई कुछ समझ पाता, उसने सीधे नदी में छलांग लगा दी। पैंट शर्ट पहने होने की वजह से नीचे मौजूद मछुआरे ’कोई लड़का कूद गया, बचाओ’ कहते हुए नाव से वहां पहुंचे और उसे तत्काल बाहर निकाल लिया। किशोरी पैरों के बल सीधे पानी में गिरी, जिसके कारण 100 फुट ऊंचाई से कूदने के बावजूद उसे गम्भीर चोट नहीं आयी। उसे मछुआरे बाहर निकाल लाये। इसके बाद परिजनों को सूचना दी। जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और उसे लेकर घर चले गए। घटना के बाद मौके पर हड़कम्प मच गया था। महिलाओं आदि की भीड़ जुट गई थी। सभी उससे कूदने का कारण पूछ रहे थे, लेकिन उसने कुछ नहीं बताया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< ट्रेन से कटकर अधेड़ की मौत, मचा कोहराम
डहन स्थित सनबीम वर्ल्ड स्कूल में कई विषयों में शिक्षकों के लिए नियुक्ति का सुनहरा अवसर, देखें विवरण - >>