बेमौसम बारिश से ढहा मकान, भीषण सर्दियों में खुले आसमान के नीचे आए 4 परिवार, गृहस्थी के सामान चौपट





करंडा। पूरे क्षेत्र में शुरू हुई बेमौसम बारिश के चलते थानाक्षेत्र के चकेरी में कच्चा मकान ढह गया। जिसके चलते 4 परिवारों की जहां हजारों के गृहस्थी के सामान चौपट हो गए, वहीं एक गाय व भैंस दबकर घायल हो गए। घटना के बाद चारो परिवार खुले आसमान के नीचे आ गए हैं। गांव निवासी अनिल सिंह, अभिमन्यु सिंह, तूफानी सिंह व विनय सिंह का मकान काफी पुराना व कच्चा था। उनके मकान के नीचे से पूर्व प्रधान द्वारा नाली की निकासी करा दी गई है। जिसके चलते मकान कमजोर हो रहा था। इस बीच रही सही कसर बारिश ने पूरी कर दी और भरभरा कर मकान की दीवार ढह गई। संयोग अच्छा था कि घटना के पूर्व ही सभी बाहर निकल भागे। इसके बावजूद घटना में करीब 4 कुंतल चावल, 6 कुंतल गेहूं, रसोई के सामान, बिस्तर, साइकिल आदि क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं एक गाय व एक भैंस दबकर घायल हो गए।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< ट्रक के धक्के से बाइक सवार दो युवक घायल
सामुदायिक शौचालय के अंदर चोरों ने किया हाथ साफ >>