बसपा काल में सबसे ज्यादा हुआ एससीएसटी एक्ट का दुरूपयोग, किसी एक जाति, वर्ग या समुदाय से नहीं आगे होगा देश - आयोग उपाध्यक्ष





गाजीपुर। उप्र अनुसूचित एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष रामनरेश पासवान बुधवार को भाजपा के जिला कार्यालय पहुंचे। जहां पार्टी पदाधिकारियों संग भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष शैलेश कुमार राम द्वारा उन्हें अंगवस्त्रम् व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात उपाध्यक्ष ने कहा कि जनता की हर समस्या एवं वाद का समाधान न्यायोचित व शीघ्र हो, इसके लिए आयोग पूरी तरह से प्रयासरत है। कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार का सदैव से ये प्रयास रहा है कि देश के सर्वांगीण के विकास के लिए हर जाति, वर्ग व समुदाय का समान रुप से सम्पूर्ण विकास हो। कहा कि किसी भी राष्ट्र का विकास सिर्फ एक जाति, वर्ग या समुदाय से नहीं हो सकता। जब तक वहां की सम्पूर्ण जनता सुखी व सम्पन्न न हो। कहा कि 2014 के बाद देश में ऐसी पहली पूर्ण बहुमत की सरकार स्थापित हुई है, जिसने आम जनता के दुश्वारियों को समझा है तथा लोगों के कठिन परिस्थितियों के प्रति समर्पित रुप से कार्य करते हुए 2022 तक सबको पक्का मकान उपलब्ध हो, इसे पूरा करने का कार्य किया है। कहा कि एससीएसटी कानून का सबसे ज्यादा दुरूपयोग बसपा शासन काल में हुआ। इस मौके पर जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष बृजेन्द्र राय, डॉ मुराहू राजभर, रमेश सिंह पप्पू, शीला सोनकर, राम नरेश कुशवाहा, ओमप्रकाश राम, श्याम नारायण राम, विनोद खरवार, लालजी गोंड, राकेश यादव, संतोष कश्यप, प्रधान मोती राम, रामराज वनवासी, अच्छेलाल गुप्ता, शशिकान्त शर्मा, सिद्धराम, रामधीरज शास्त्री, राजेश खरवार, पंकज सिन्हा, दीपक कुमार, नागेंद्र निगम, जगदीश प्रसाद आदि रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< दूसरी पुण्यतिथि पर श्रद्धापूर्वक याद किए गए स्व. हेमचंद, लोगों ने दी श्रद्धांजलि
भाजपा महिला मोर्चा की नई जिला इकाई का हुआ चयन, जिलाध्यक्ष ने जारी की सूची >>