जमानियां : ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने दिलाई ब्लॉक प्रमुख पद की शपथ, पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कही ये बात


जमानियां। स्थानीय ब्लॉक परिसर में मंगलवार को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पवन कुमार मीणा ने ब्लॉक प्रमुख मनीषा कुशवाहा को शपथ दिलाई। जिसके बाद ब्लॉक प्रमुख ने सभी नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री ओम प्रकाश सिंह सहित सभी ने ब्लॉक प्रमुख का माल्यार्पण कर स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि समाजवादियों का एकमात्र लक्ष्य अपने क्षेत्र का विकास होता है। आज शपथ लेने के साथ ही ब्लॉक प्रमुख की जिम्मेदारियां बेहद बढ़ गई हैं। उम्मीद जताते हुए कहा कि ये क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करते हुए हमारी उम्मीदों पर खरी उतरेंगी। उन्होंने सभी निर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्यों और ब्लॉक प्रमुख को शुभकामनाएं भी दी। ब्लाक प्रमुख ने कहा कि पद की गरिमा बना कर रखूंगी और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के विश्वास पर खरी उतरूंगी। उन्होंने सभी का आभार जताया। इस मौके पर पूर्व मंत्री प्रतिनिधि मन्नू सिंह, तहसीलदार घनश्याम, बीडीओ हरिनारायण, एडीओ पंचायत अरुण कुमार दूब, संतोष कुशवाहा, विस अध्यक्ष अनिल यादव, गोलू यादव, मनोज यादव, अम्बरीष यादव, रजनीश यादव, सुरेन्द्र यादव, सरजू सिंह आदि रहे।