गाजीपुर : नवनिर्मित गोदाम के छज्जे की सेंटरिंग खोल रहा था मजदूर, छज्जा ढहने से उसके नीचे दबकर हुई दर्दनाक मौत





गाजीपुर। नगर के महुआबाद में बने गोदाम के गेट पर बने छज्जे की छत की सेंटरिंग खोलते समय वो भरभराकर गिर गया। जिससे उसे खोल रहे मजदूर की उसके नीचे दबकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों को जानकारी हुई तो उनमें कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बिहार के भभुआ कैमूर निवासी 35 वर्षीय मो. शमीम यहां पर मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था। बीते दिनों से वो महुआबाग में बन रहे कपड़े के शोरूम के गोदाम में काम कर रहा था। उसके गेट के छत का छज्जा कुछ ही दिनों पूर्व बना था और आज वो उसकी सेंटरिंग खोल रहा था। लेकिन खोलते समय ही वो ढह गया। जिसके नीचे दबकर उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस व आसपास के लोगों ने उसे बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< सैदपुर : गुजरात में खेलो इंडिया वूमेंस लीग में कई राज्यों को हराकर ऋषिता राय ने जीता स्वर्ण, पूरे प्रदेश का रोशन किया नाम
एएनएम द्वारा इलाज के बाद गर्भस्थ शिशु की मौत व जच्चा की हालत बिगड़ने पर परिजनों का हंगामा, सहायक नोडल द्वारा पक्ष लेने पर किया चक्का जाम >>